रात के अंधेरे में मिलने पहुंचा प्रेमिका से, मिली मौत

इस घटना में जेके पुत्र देवीलाल निवासी ढुढियांवाली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी राकेश पुत्र श्यामलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रेम प्रंसग के चलते उक्त युवक की हत्या की गई है। बताया जाता है कि युवक जेके अपने साथी राकेश के साथ गांव कुम्हारिया में एक लड़की से रात के समय मिलने के लिए आया था।
जब वे रात को लड़की के साथ थे तो इसी दौरान लड़की का भाई बिटटू पुत्र रामप्रताप मौके पर आ गया तथा उसने कुल्हाड़ी से दोनों पर वार किए। इस घटना में जेके ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि राकेश घायल हो गया। घटना के बाद बिट्टू मौके से फरार हो गया।
बताया जाता है कि युवक जेके व कुम्हारिया गांव निवासी उक्त युवती के बीच पिछले काफी समय से आपस में प्रेमप्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि युवती का ननिहाल ढुढियांवाली गांव में है तथा दोनो एक ही जाति से संबंध रखते है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications