पीएम के असम दौरे से पहले हुआ भयानक धमाका

ऊपरी असम के तिनसुकिया जिले की पुलिस के मुताबिक इससे पहले भी गुवाहाटी में युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के वार्ता विरोधी द्वारा की गयी कोशीश को नाकाम करके पुलिस ने तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया था, और उनके पास से तीन हथगोले बरामद किये गये थे। चौकाने की बात तो यह है कि उसमें एक महिला भी शामिल थी।
विस्फोट होने के कारण राजधानी, कामरूप और इंटरसिटी ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोक लगा दी गयी, जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया है। आतंकी संगठन उल्फा के परेश बरूवा समर्थक धड़क ने प्रधानमंत्री की यात्रा के विराध में 12 घंटे के बंद का ऐलान किया है। उल्फा ने हिन्दीभाषियों पर भी हमले की धमकी दी है।
उल्फा के इस तरह के तेवरों को देखते हुए पूरे असम मे सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिये गये है। शहर में हर जगह तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, जगह-जगह वाहनों की तलाशी की जा रही है। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों का अभियान जारी है।












Click it and Unblock the Notifications