मंत्री के खिलाफ गलत नहीं कहा, माफी क्यों मांगू: केजरीवाल

मैंने जनता के सामने केवल तथ्य रखे हैं। उन्होंने कहा कि आपके पत्र में मुझे माफी मांगने या मानहानि के मुकदमे का सामना करने को कहा गया है। मेरी अंतरआत्मा मुझे इसकी इजाजत नहीं देती। टीम अन्ना ने जिन 14 मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने और जांच करने के लिए मांग की है, उनमें एक सिंह भी हैं।
सिंह द्वारा भेंजे गये पत्र में केजरीवाल ने कहा था कि मैंने केवल तथ्य प्रस्तुत किया है, जिसमें कुछ भी गलत नहीं है। मेरे खिलाफ अवमानना का मामला है इसलिए मेरा मन माफी मांगने की अनुमति नहीं देता। केजरीवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार जांचने की मांग करना मानहानि नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता की मैने कोई गल्ती की, जिसके लिए मुझे माफी मांगनी चाहिए।
गौरतलब है कि केजरीवाल ने कुछ दिनों पहले 14 मंत्रियों का नाम लिया था जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच होनी है और उन मंत्रियों में सिंह का भी नाम है। इस पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने केजरीवाल को अवमानना का नोटिस भेजा।












Click it and Unblock the Notifications