डीआरडीओ ने तो नहीं कहा कि 8000 किमी तक वार करेगी अग्नि 5

खैर गुरुवार की सुबह इस मिसाइल की लॉन्चिंग के बाद तेजी से खबरें दौड़ रही हैं। मजेदार बात यह है कि विदेशी मीडिया में अग्नि 5 से जुड़ी हर खबर को भारतीय मीडिया सिर आंखों पर रख रहा है। अब कल न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा कि अग्नि 5 ने भारत को चीन के बराबर ला खड़ा किया है। इस बात को भारतीय मीडिया ने भी हेडलाइन बना डाला। कई वेबसाइटों में खबरें दौड़ने लगीं।
भारतीय मीडिया चिल्ला-चिल्ला कर कहने लगा कि भारत इंटर कॉन्टिनेंटल मिसाइल क्लब में शामिल हो गया है। जबकि सच तो यह है कि भारत ने इस क्लब के दरवाजे पर दस्तक दी है। इस क्लब में वो देश शामिल हैं, जिनके पास 8000 किमी या उससे अधिक की मारक क्षमता वाली मिसाइले हैं।
शुक्रवार सुबह तो हद ही पार हो गई जब भारतीय मीडिया में खबर दौड़ी कि अग्नि-5 की क्षमता 8000 किलोमीटर है। यह खबर लिखी गई चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स के हवाले से। ग्लोबल टाइम्स ने पीएलए एकेडमी ऑफ मिलिट्री साइंसेज के शोधकर्ता डू वेनलांग के हवाले से लिखा कि अग्नि-5 की मारक क्षमता 5000 नहीं बल्कि 8000 किलोमीटर है। भारत ने उसकी क्षमता जानबूझ कर कम बतायी है। इसके साथ भारत संपन्न राष्ट्रों के विशेष समूह में शामिल हो गया है। वहीं भारतीय मीडिया के एक वर्ग ने कहा कि यह बात चीन ने कही है। जबकि किसी वैज्ञानिक के बयान को चीन का बयान बताना काफी गलत है।
सही मायने में देखा जाये तो डीआरडीओ ने अभी तक कोई भी ऐसा दावा नहीं किया है। रही बात 8000 किलोमीटर की सैन्य मामलों में कोई भी संगठन झूठे दावे चाहे वो कम आंकना हो या ज्यदा कभी नहीं कर सकता।












Click it and Unblock the Notifications