ऑनर किलिंग -युवती की लाश मिली, युवक लापता!

Honour Killing
पानीपत। तीन दिन पहले गंदे नाले से मिले विवाहिता के शव की पहचान होने के बाद ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है। उसका पति अब भी लापता है। दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर अंतरजातीय शादी की थी और अलग रह रहे थे। 16 अप्रैल को बबैल गांव के पास गंदे नाले में करीब 22 वर्षीय नवविवाहिता का शव मिला था। सिर व आंख में चोट के निशान थे और दायें हाथ पर अंग्रेजी में मंजू लिखा था।

ससुराल वालों ने उसकी पहचान मंजू के रूप में की। मंजू और उसका पति प्रवीण 15 अप्रैल की सुबह 9.30 बजे घरौंडा के पास स्थित चौरा माजरा गांव गए थे। शाम चार बजे प्रवीण का मोबाइल बंद हो गया था। इसके बाद से दोनों का कुछ अता-पता नहीं चल रहा था। बताते हैं कि मंजू और प्रवीण ने सितंबर 2011 में घर से भागकर दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी।

20 सितंबर 2011 को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में शादी का रजिस्ट्रेशन कराने के बाद प्रवीण मंजू को लेकर मुखीजा कालोनी स्थित अपने घर आ गया। दोनों परिवार से अलग रहने लगे। मंजू कश्यप कालोनी की रहने वाली थी। बृहस्पतिवार को सदर थाने पहुंचे प्रवीण के परिजनों ने ऑनर किलिंग की आशंका जाहिर की है। सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि अभी कुछ कहना मुश्किल है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+