अंडरवर्ल्ड का शार्प शूटर बृजेश पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस को सूचना मिली की शूटर बृजेष जौनपुर में है। मंगलवार को स्पेशल टास्क फोर्स की टीम जौनपुर पहुंची। पुलिस ने रामपुर इलाके से बृजेश चन्द्र को गिरफ्तार किया। बृजेश चन्द्र जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर मिश्रान इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से दो मोबाइल फोन व मतदाता पहचान पत्र बरामद किया।
एसएसपी एसटीएफ सतेन्द्र वीर सिंह के अनुसार बृजेश का मुम्बई के अण्डरवर्ल्ड माफिया सरगना रवि पुजारी गैंग से सम्बंध है तथा वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसने मुम्बई में उद्योगपति रमाकान्त उपाध्याय से माफिया रवि पुजारी के कहने पर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। मुम्बई की क्राइम ब्रान्च ने बृजेश की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टास्क फोर्स से सम्पर्क किया था।
कल वाराणसी की एसटीएफ ने मुम्बई पुलिस के साथ जौनपुर गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बृजेश के बड़े भाई का नाम रमेश उपाध्याय है। रमेश मुम्बई का शातिर अपराधी था। वर्ष 2008 में मुम्बई क्राइम ब्रान्च ने रमेश को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। उसकी मौत के बाद बृजेश अपराधर रवि पुजारी गैंग में शामिल हो गया और गैंग के लिए फिरौती व हत्या जैसे जधन्य घटनाओं को अंजाम देने लगा।
अपराध जगत में बृजेश को शातिर शूटर के नाम से जानने लगे। गैंग का सरगना रवि बड़े-बड़े व्यापारियों के नाम पते व फोन न बर उपलब्ध कराता था और बृजेश रुपए वसूलने का काम करता था। उन्होंने बताया पकड़े गए शूटर बृजेश के खिलाफ मु बई में चार अपराधिक मामले दर्ज है। मु बई पुलिस शूटर बृजेश को गिरफ्तार कर मुम्बई ले गई।












Click it and Unblock the Notifications