पटना की लड़कियों पर ब्लेड मैन का कहर, 8 हुई शिकार

पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर उसका स्केच जारी कर उसे पकड़ने की कोशीश कर रही है। पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात युवक द्वारा सोमवार को लगातार ऐसी कई घटनाओं को अंजाम दिया गया। युवक ने बुधवार को चार युवको को ब्लेड मारकर घायल किया। ऐसा करके उसने अभी तक आठ बच्चों को अपना शिकार बनाया है।
अभी तक उसने जितनों को भी पीडि़त बनाया है उनकी उम्र महज केवल 13 बर्ष के बीच की है। स्थानीय लोगो का कहना है कि ब्लेड मैन भीड़ भाड़ वाले इलाके में आता है और कम उम्र के बच्चों को घायल करके फरार हो जाता है। पुलिस ने स्थानीय लोगो से कहा है कि कृपया इस आदमी से सजग रहे और कोई जानकारी मिलने पर तुरंत सूचना दे।
ऐसी आशंका जताई जा रही है कि उस युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है। स्थानीय लोगो के अनुसार युवक की उम्र 25-26 वर्ष बताई जा रही है। इसका एक स्कैच भी जारी किया गया है। सभी पुलिस अधिकारियों को इस मामले में सजग रहने के लिए कह दिया गया है। वह अधिकतर लड़कियों को ही शिकार बनाता है।












Click it and Unblock the Notifications