प्रेमी के चक्कर में बेटी को ट्रेन के हवाले कर दिया

Murder
दिल्ली (ब्यूरो)। प्रेमी के चक्कर में एक महिला अपनी बेटी से छुटकारा चाहने लगी थी। उसने बेटी को ट्रेन में बैठा कर भाग गई। सुबह बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन में बिलखती बच्ची पर जीआरपी के जवानों की नजर बड़ी। करीब 6 साल की इस बच्ची ने अपना नाम मुश्कान,पिता का नाम गौरव और मां का नाम मंजू बताया था। प्रारम्भिक पूछताछ के बाद उक्त बच्ची को हापुड़ के गांधी विहार की समाजसेविका संतोष को सौंपकर जीआरपी ने जांच प्रारम्भ कर दी।

मुस्कान ने यह भी बताया कि वह मझौला (मुरादाबाद) के रामतलैया मौहल्ले की है तथा उसके मम्मी पापा आपस में झगड़ते हैं। उसे नहीं मालूम उसे उसकी मां क्यों मुरादाबाद स्टेशन पर लायी और उसे ट्रेन में बैठाकर यह कह गयी कि अभी आ रही है लेकिन वह नहीं लौटी और ट्रेन चल पड़ी। रास्ते में जीआरपी के जवानों ने जब उसे रोते हुए देखा तो हापु़ड़ रेलवे स्टेशन पर उतारकर जीआरपी के हवाले कर दिया गया। प्रारम्भिक पूछताछ के बाद उक्त बच्ची को एक गांधी विहार की समाजसेविका संतोष को सौंपकर जीआरपी ने जांच प्रारम्भ कर दी। इस संवाददाता ने मुरादाबाद के मझौला थाना पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि इस बच्ची मुश्कान के पिता गौरव ने उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी थी। लेकिन जीआरपी हापुड़ द्वारा मझौला पुलिस को सूचना दिये जाने पर मझौला थाना की रामतलैया चौकी पुलिस ने गौरव को बुलाकर पूछताछ की।

बताया गया है कि इस पर जानकारी मिली कि गौरव की पत्नी का किसी अन्य युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसी के इशारे पर बच्ची को रास्ते से हटाने के लिए गौरव की पत्नी मंजू ने अपनी इस मासूम बेटी को आला हजरत एक्सप्रेस में बैठा दिया था। इतना ही नहीं उसने अपने पति के खिलाफ अपनी बेटी को गायब करने की तहरीर मझौला थाने में दे दी। लेकिन उसे क्या पता था कि मां की ममता पर दाग लगाने वाली उसकी यह करतूत अधिक समय तक छिपी नहीं रहेगी। हुआ यह है कि उसकी तहरीर और जीआरपी हापुड़ की सूचना पर एक उप निरीक्षक मझौला थाने से हापुड़ जीआरपी पर पहुंचा और बच्ची से पूछताछ करने पर मामला उल्टा निकला।

सोमवार की शाम उक्त उप निरीक्षक ने बताया कि बच्ची के पिता से पूछताछ किये जाने पर पता चला है कि वह दो पति पहले छोड़ चुकी है तथा अब तीसरे पति को छोड़कर किसी चौथे से प्रेम प्रसंग के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया है। अब वहां की पुलिस इस मामले की और गहनता से जांच करेगी। फिलहाल बच्ची उक्त समाजसेविका के पास ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+