गर्लफ्रेंड को बचाने पर युवक को सड़क पर दौड़ा कर मार, मौत

प्राप्त जानकारी के मुंबई के अंधेरी इलाके में 20 वर्षीय अंश अग्रवाल नामक एक युवक की बेहरमी पूर्वक हत्या कर दी गई। सूत्रों की मानें तो हत्यारों ने अंश को घर से बाहर बुलाया और फिर उसे सड़क पर ही मारने पीटने लगे। अंश जब वहां से भागा तो हत्यारों ने उसे सड़क पर दौड़ाना शुरु कर दिया और उसे पत्थरों से मारने लगे। पत्थर अंश के सिर पर लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस पूरे प्रकरण में मानवता को तार-तार करने वाली बात यह थी कि अंश सड़क पर जान बचाने के लिये चिल्लाते हुए दौड़ता रहा मगर किसी ने भी उसे बचाने की हिम्मत नहीं की। अंश की जब मौत हो गई उसके बावजूद भी 20 मीनट तक उसका शव सड़क पर पड़ा रहा। उसके बाद स्थानीय लोगों से सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस ने इस पूरे मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और पूछताछ कर रही है।
सूत्रों ने बताया कि अंश की एक गर्लफ्रेंड थी जिसे अभियुक्त छेड़ते थे। उसके बाद अभियुक्त उस लड़की पर यह भी दबाव डालते थे कि वह अंश से बात ना करे और उन लोगों से दोस्ती कर ले। पुलिस हिरासत में लिये गये सभी युवक एक ही कॉलेज के है और आपस में दोस्त हैं। इस सनसनीखेज वारदात के बाद मुंबई में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा होने लगा है।












Click it and Unblock the Notifications