शीला दीक्षित से भाजपा ने मांगा नैतिक आधार पर इस्तीफा

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्लीवासियों को पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए धन्यवाद दिया। पार्टी के वरिष्ठ नेता वीके मल्होत्रा ने दीक्षित के तुरंत इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि नगर के लोगों ने कांग्रेस को तीनों निगमों में खारिज कर दिया। उन्हौंने नतीजों को कांग्रेस के खिलाफ जनादेश बताया। नेताओं के साथ भी बैठकें कीं।
वहीं एमसीडी चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली सरकार में मंत्री एके वालिया के क्षेत्र में तो सभी सीटों पर भाजपा ने परचम लहरा दिया है। बताया जा रहा है कि उनके क्षेत्रों में पड़ने वाले 24 वार्डों में से 16 में कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा। सबसे खराब स्थिति लक्ष्मी नगर क्षेत्र में हुई जहां के प्रतिनिधि एके वालिया हैं।
यहां कांग्रेस सभी चार सीटों पर हार गई। हालांकि अमरिन्दर सिंह लवली के क्षेत्र के अंतर्गत चार में से तीन वार्ड पर कांग्रेस को जीत मिली। किरण वालिया तथा हारून यूसुफ के क्षेत्रों में भी कांग्रेस सिर्फ एक एक वार्ड में जीत सकी। इस बीच चुनाव जीतने वालों में क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू मेहरवाल शामिल हैं।
उधर मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने तीनों निगमों के गठन के लिए आज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली निगमों के गठन के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। दीक्षित ने चुनाव नतीजों पर विचार विमर्श के लिए कांग्रेस की एक बैठक बुलाई है जिसमें चुनाव नतीजों की समीक्षा होगी।












Click it and Unblock the Notifications