अंकिता सैनी सबसे युवा पार्षद

कनाडा से इंटरनेशनल मार्केटिंग कर चुकी अंकिता का फोकस क्षेत्र में शिक्षा और साफ सफाई को लेकर रहेगा। वहीं बीएसपी की भी सबसे कम उम्र की महिला पार्षद के रुप में वार्ड नं-48 से पूनम ने जीत दर्ज की है। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री आरती मेहरा जो हौजखास एमसीडी वॉर्ड संख्या-164 से पार्षद थी इस दफा चुनाव न लड़कर अपनी सीट से 22 वर्षीय अंकिता सैनी को चुनाव में उतारा था। हौजखास के उदय पार्क इलाके में रहने वाली अंकिता ने कनाडा से एमबीए की पढ़ाई की है। 12वीं तक की पढ़ाई देहरादून से करने के बाद ही आगे की पढ़ाई के लिए कनाडा चली गई थी इस नाते भारतीय राजनीति को उतने करीब से तो नहीं देखा लेकिन जब मजबूती से दावेदारी पेश की तो मंडल व जिला स्तर के अधिकारी उसे खारिज नहीं कर सके। अंकिता ने जीत हासिल कर पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरी हैं।
आरएलडी के उम्मीदवार और शोएब इकबाल के पुत्र आले मोहम्मद इकबाल ने तुर्कमान गेट से जीत हासिल की है। वहीं डूसू में अलग-अलग पदों पर अपनी धाक जमा चुकी वार्ड नं-116 से कांग्रेस की उम्मीदवार अमृता धवन ने भी एमसीडी चुनावों में जीत का सिलसिला जारी रखा। इन युवाओं उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी सीट पर जीत हासिल कर साबित किया है कि यंगस्तिन भविष्य की कमान संभालने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications