पाकिस्तान में जन्मा छह पैर वाला अजूबा बच्चा

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में छह पैरों वाले एक शिशु का जन्म हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि शिशु के अतिरिक्त पैरों को हटाने का मामला काफी गंभीर है। इस काफी लंबा समय लग सकता है। छह पैरों वाले इस बच्चे का जन्म सुक्कुर में हुआ। उस बच्चे को कराची के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ (एनआईसीएच) में भर्ती कराया गया है।
एनआईसीएच निदेशक जमाल रजा ने कहा कि शिशु से एक जुड़वां परजीवी जुड़ा हुआ है। ऐसी स्थिति में एक बच्चे का पूरा विकास होता है जबकि दूसरे का विकास नहीं हो पाता। इस दूसरे बच्चे को परजीवी जुडवा कहते है। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों में से एक ही जुड़वा जीवित है और दूसरा परजीवी रूप में है और पूरी तरह से विकसित नहीं है।
अभी तक शिशु स्वस्थ और उसे एनआईसीएच के गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है लेकिन उससे जुड़े परजीवी पैरों को हटाना एक गम्भीर काम है। पांच डॉक्टरों का एक दल बच्चे की देखरेख में लगा हुआ है। इमरान शेश (31) एक एक्स-रे तकनीशियन है। पांच साल पहले उनका विवाह 27 वर्षीया अफसाना के संग हुआ था। यह उनका पहला बच्चा है।












Click it and Unblock the Notifications