मायाराज के 5 खास मंत्रियों पर जल्द गिरेगी गाज

कुछ ऐसा ही मामला आया है उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में। गौतलब है की प्रदेश की पूर्ववर्ती बसपा सरकार के कद्दावर लोक निर्माण समेत कई अन्य मलाईदार विभागों में मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ मुख्यमंत्री से सीबीआई जांच की सिफारिश कर चुके सूबे के लोकायुक्त न्यायमूर्ति एनके मेहरोत्रा ने अब नया पासा फेंका है। उन्होंने बसपा सरकार के कार्यकाल के पांच पूर्व मंत्रियों के खिलाफ भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कार्रवाई करने कि सिफारिश की है।
उन्होंने ये कहा है की पूर्ववर्ती सरकार में इन मंत्रियों की वजह से अराजकता दहशत और गुंडागर्दी का माहौल था लोकायुक्त ने जिन पांच मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को लिखा है उनमें राजेश धर रिपाठी, रंगनाथ मिश्र, रतन लाल अहिरवार, बादशाह सिंह और चंद्र देव यादव के नाम शामिल हैं। इन मंत्रियों के खिलाफ लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार, जमीन पर कब्जे, एक से अधिक जगह से वेतन लेने और आय के ज्ञात स्रेतों से अधिक सम्पत्ति जमा करने आदि के संगीन मामले की जांच की बात कही है।
जांच में इन पूर्व मंत्रियों के खिलाफ आरोप सही पाये गये थे। लेकिन बसपा शासनकाल में इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही आपको ये भी बताते चले कि इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी भी कई बार इन मंत्रियों के विषय में जांच कि मांग कर चुकी है और मांग करने वालों में सबसे बड़ा नाम किरीट सोमैय्या का है।












Click it and Unblock the Notifications