बेटी का रिश्ता लेकर आये लोगों ने की लूटपाट

घरवालों को जहरीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने के बाद लोगों ने लूट को अंजाम दिया और फरार हो गए। घर के सदस्यों की हालत गंभीर है और उन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
बहराइच के महसी के हरदी गांव में रहने वाले मनोज कुमार के घर पांच लोग शादी का प्रस्ताव लेकर आए। उन लोगों ने बताया कि वह आजमगढ़ के रहने वाले हैं तथा अपनी बेटी का विवाह उनके लड़के से करना चाहते हैं। दोनों पक्षों में काफी देर तक बातचीत होती रही जिसके बाद शाम हो गयी। मनोज ने कहा कि रात हो रही है वह लोग रात यहीं बिता लें तथा सवेरे चले जाएंगे। रात में भोजन के बाद उन पांचों लोगों ने मनोज व उनके परिजनों को जहरीला पदार्थ खिला दिया। जहरीला पदार्थ खाने के बाद सभी बेहोश हो गए।
घरवालों के बेहोश होने के बाद उक्त लोगों ने घर में लूट को अंजाम दिया। घरवालों के बेहोश होने के कारण उन लोगों ने लूट को बहुत ही बेफिक्री से अंजाम दिया तथा घर के बर्तन से लेकर नकदी तक सब कुछ बटोर कर रफूचक्कर हो गए। जहरीला पदार्थ खाने से लडकी के घर के सात लोग बालक राम, मनोज कुमार, राजकुमारी, सरोजनी, रमेश, निर्मल कुमार और पारसनाथ शामिल थे। सभी की की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications