जानलेवा हमला हुआ तो सपा और कांग्रेस जिम्मेदार: मायावती

मायावती ने सपा सरकार को यह सलाह भी दी कि वह मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल के दौरान बनाए गए राम मनोहर लोहिया पार्क में पड़ी खाली जमीन का इस्तेमाल आईटी पार्क या अस्पताल बनाने के लिए करें। भीम नगरी में बसपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आईटी पार्क की बातें इसलिए कर रहे हैं ताकि उन बड़े-बड़े वादों की तरफ से लोगों का ध्यान हटाया जा सके जो उन्होंने चुनावों के वक्त किए थे।
सपा पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि वह राम मनोहर लोहिया पार्क में आईटी पार्क या अस्पताल बनवा सकती है। मायावती ने सपा सरकार पर राज्य के दलित अधिकारियों और ऐसे लोगों को प्रताडि़त करने का आरोप लगाया जो उनकी सरकार में उंचे ओहदों पर थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सुरक्षा में भारी कमी कर दी गयी है जिससे उनके कहीं आने जाने पर असर पड़ा है












Click it and Unblock the Notifications