करण मर्डर: अभिनेत्री ने जुर्म कबूला, हत्‍या कर किये थे कई टुकड़े

murder
मुंबई। दिल्‍ली के व्‍यापारी करन कक्‍कड़ के हत्‍या की गुत्‍थी सुलझती नजर आ रही है। अगर मुंबई पुलिस के सूत्रों की माने तो सिमरन सूद ने करन कक्‍कड़ की हत्‍या के मामले में अपना जूर्म कबूल लिया है। उसने कबूल करते हुए बताया कि कक्‍कड़ की हत्‍या कर उसकी लाश को कई टुकड़ों में काट दिया गया था।

सिमरन सूद ने अकेले इस दर्दनाक हत्‍या को अंजाम नहीं दिया था, इसमे उसका साथ विजय पलांडे भी दिया था। पलांडे ने भी पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इन दोनों के कबूलनामे के बाद कई टीमें बनाई है। इन लोगो को पुणे-गोवा हाईवे के पास के जंगल में करण कक्‍कड़ की लाश के टुकड़े बरामद करने के लिए लगा दिया गया है।

पुलिस सूत्रों द्वारा ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह हत्‍या कक्‍कड़ के संपत्ति के लालच में की गयी। मरने से पहले कक्‍कड़ ने एक एसएमएस किया था जिसके जरीये उसने बताया था कि वो सिमरन और पलांडे के जरिये एक फाइनैंसर से मिलने जा रहा है।

पुलिस ने पुणे के कोंडवा इलाके से करन की बीएमडब्ल्यू गाड़ी भी बरामद कर ली थी। ऐसा बताया जा रहा है कि जिस शख्स के घर से ये गाड़ी बरामद हुई है, वो विजय पलांडे का करीबी है। फिल्‍मों के शौकीन दिल्‍ली के कारोबारी करन कक्‍कड़ अपनी किस्‍मत आजमाने मंबई आए थे लेकिन सिमरन के जाल में फंसकर उनको अपनी जान गवांनी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+