धार्मिक कट्टरता और बढ़ता नक्‍सलवाद देश के लिए बडा़ खतरा

manmohan singh
नई दिल्ली। आंतरिक सुरक्षा पर दिल्ली में केंद्र और मुख्यमंत्रियों की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि धार्मिक उन्‍माद बनाने की कोशीश को सरकार का एक अच्‍छा कदम बताया और नक्‍सलवाद को देश के लिए बड़ा खतरा बताया है। उन्‍होंने कहा है कि सन 2011 में आतंकी हमलों में कमी आई है। उग्रवाद से हमे मजबूती से निपटना होगा।

उन्‍होंने कहा क‍ि हमे उग्रवाद से मजबूती से निपटना होगा, हमे देश में अमन चैन बनाये रखना है। इसके साथ ही उन्‍होंने यह भी कहा है कि देश के कई राज्‍यों में माओवादी गतिविधियां बढ़ी है, जो देश के लिए एक बड़ा खतरा है। अब भी देश के कई ऐसे राज्‍य है तो नक्‍सली गतिविधियों से प्रभावित है

मनमोहन ने कहा कि आंतरिक सुरक्षा तभी मजबूत होगा जब केंद्र और राज्‍य सरकार एक साथ मिलकर काम करे। नक्सली अब विदेशियों को निशाना बना रहे हैं जो हमारी विदेश नीति को नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों की पुलिस और खुफिया एजेंसियों का आधुनिकीकरण करने पर भी जोर दिया है।

उन्होंने सभी राज्‍यों से उम्मीद जताई कि आज की इस बैठक से आंतरिक सुरक्षा पर कई सकारात्मक विचार सामने निकल कर जरूर आएंगे।

इससे पहले चिदंबरम ने कहा क‍ि नक्‍सलवाद देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। इससे लड़ने के लिए राज्‍यों का रोल भी बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में हालात सुधरे हैं। उन्होंने कहा कि देश में नौ राज्य नक्सल प्रभावित हैं जिन्हें खत्म करना केंद्र और राज्य दोनों की जिम्मेदारी है। गृह मंत्री ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने कई आतंकी घटनाओं का पर्दाफाश किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+