Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जल्‍द ही 15 पैसे में होगी अंतर्राष्‍ट्रीय कॉल्‍स

Girl with mobile
दिल्ली (ब्यूरो)। जल्द ही आप इंटरनेशनल काल 15 पैसे मिनट पर कर सकेंगे। नई दूरसंचार नीति में इंटरनेट टेलीफोनी को सरकार मंजूरी देने जा रही है। उम्मीद है इसी महीने घोषणा कर दी जाएगी। इंटरनेट टेलीफोन की एक और खास बात यह है कि इसके लिए कंपनियों को किसी तरह का कोई स्पेक्ट्रम इस्तेमाल करना नहीं होता है।

दूरसंचार मंत्रालय इंटरनेट मोबाइल फोन को मंजूरी देने की दिशा में काम कर रहा है, जिससे लोगों को काफी कम दरों में देश-विदेश में फोन करने की सुविधा मिल जाएगी। यदि ऐसा हुआ तो लोग किसी भी देश में 15 से 30 पैसे प्रति मिनट की दर पर ही आईएसडी कॉल कर सकेंगे।

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि सरकार नई दूरसंचार नीति के तहत इंटरनेट टेलीफोनी की सुविधा को मंजूर करने पर विचार कर रही है। अभी देश में इंटरनेट फोन से इंटरनेट फोन या कंप्यूटर से कंप्यूटर पर बातचीत की जा सकती है। ज्यादातर कंपनियां इस तरह की सुविधा ग्राहकों को दे रही हैं। इसे वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल सेवा (वीओआईपी) कहते हैं। इसमें कॉल सिर्फ दस पैसे प्रति मिनट लगती है। लेकिन देश में इंटरनेट से मोबाइल या लैंडलाइन फोन पर कॉल करने की इजाजत नहीं है।

इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएसपीएआई) के अध्यक्ष राजेश छारिया ने कहा कि इससे ग्राहकों को बेहद सस्ती दर पर कॉल करने को मिलेगी। लेकिन सरकार इंटरनेट कंपनियों को 20 करोड़ रुपये की प्रवेश राशि के साथ यह सेवा देने के लिए कह रही है, जो ठीक नहीं है। अगर कंपनियां यह राशि देंगी तो कहीं न कहीं वह यह कीमत ग्राहकों से ही वसूलेंगी, जिससे कॉल दर महंगी हो सकते हैं।

उनके मुताबिक यदि अमेरिका में इंटरनेट से कॉल करते हैं तो सिर्फ 25 से 30 पैसे प्रति मिनट लगेंगे, जबकि सामान्य मोबाइल फोन कॉल साढ़े तीन रुपये प्रति मिनट की लगती है। इंटरनेट टेलीफोन में बात करते वक्त फोन करने और सुनने वाले की तस्वीर भी दिखाई देगी। छारिया कहते हैं कि मोबाइल फोन कंपनियां नहीं चाहती कि इसे मंजूरी मिले, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे उनके कारोबार पर असर पड़ेगा। जबकि असलियत में इससे ग्राहक को ज्यादा फायदा होगा।

अभी कुछ इंटरनेट कंपनियां इस क्षेत्र में काम कर रही हैं और जब सरकार मंजूरी दे देगी तो और भी कई कंपनियां बाजार में आ जाएंगी, जिससे प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और कॉल कीमतों में भी काफी कटौती होगी। किसी भी देश में और आईएसडी कॉल दर 15 से 30 पैसे प्रति मिनट बैठेगी।

इंटरनेट टेलीफोन के लिए उपभोक्ताओं को ज्यादा कुछ नहीं करना पड़ेगा। सिर्फ कंप्यूटर पर टेलीफोन डायलर डाउनलोड करना होगा। गूगल चैट और वीडियो वॉयस चैट के मोबाइल हैंडसेट के जरिए भी इंटरनेट टेलीफोनी का इस्तेमाल आसानी से हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+