यूपी में पैसों के लिए किया दोस्त का अपहरण

पुलिस ने बताया कि आगरा के कमलानगर में रहने वाला किशन कुमार और शिकोहाबाद का पप्पू चौधरी आपस में गहरे दोस्त थे। गत 12 अप्रैल को पप्पू ने किशन कुमार को एक जमीन दिखाने की बात कहकर टून्डला ले गया। प्लाट देखने के लिए दोनों कार में बैठकर टुण्डला की ओर रवाना हुए।
कुछ दूरी चलने पर ही पप्पू व उसके साथियों ने किशन कुमार के मुंह पर टेप लगा दिया और उसके हाथ पैर बांध दिए। किशन कुछ समझ पाता उससे पहले ही अपहरणकर्ताओं ने पप्पू चौधरी को टून्डला में उतार दिया। इसके बाद वह किशन को शिकोहाबाद ले गए। देर रात चेङ्क्षकग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश की।
पुलिस को देखकर अपहरण कर्ता घबरा गए और कार को भगाने लगे पुलिस ने उनका पीछा किया और पुलिस ने घेराबंदी करके कार को पकड लिया। कार में सवार बदमाश पुलिस के चंगुल से निकल भागने में सफल रहे। पुलिस ने कार में बंधक बने किशन को मुक्त कराया तथा चालक विनय कुमार को गिरफ्तार करके अन्य बदमाशों के संबंध में जानकारी हासिल की है।
पूछताछ में गिरफ्तार विनय कुमार ने बताया है कि पप्पू चौधरी द्वारा दस लाख रपये की फिरौती के लिए दोस्त किशन कुमार का अपहरण कराया गया था। पुलिस ने पप्पू चौधरी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications