नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री पद के असली दावेदार

Gujarat chief minister Narendra Modi
नई दिल्‍ली। कांग्रेस जहां बार-बार राहुल गांधी को पीएम कैंडिडेट के रूप में उतारने के इशारे करती रहती है, वहीं भाजपा की ओर से नरेंद्र मोदी के नाम पर मुहर लगती दिखाई दे रही है। भाजपा पर अपना दबदबा बनाये रखने वाली राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने मोदी के नाम की ओर इशारा किया है। हालांकि अभी खुलकर आरएसएस ने भी कुछ नहीं कहा है।

आरएसएस ने इशारो-इशारों में कहा है कि 2014 में मोदी ही भाजपा के पीएम कैंडिडेट होंगे। आरएसएस का तर्क है कि गुजरात दंगों के मामले में एसआईटी द्वारा मोदी को क्‍लीन चिट दिया जाना मोदी की दावेदारी को पक्‍की करता है। अब देश को गुजरात के बाहर यानी राष्‍ट्रीय भूमिका का इंतजार है।

संघ ने अपने मुखपत्र पांचजन्‍य में लिखा है, "मोदी अब कितनी और अग्निपरीक्षा देंगे। एसआईटी से क्‍लीन चिट मिलने के बाद उन्‍हें किसी अन्‍य परीक्षा की जरूरत नहीं है। सच पूछिए तो मोदी को क्‍लीन चिट उनके प्रतिद्वन्द्वियों के मुंह पर तमाचा है।"

गौरतलब है कि जब से लाल कृष्‍ण आडवाणी ने खुद को सक्रिय राजनीति से एक कदम पीछे हटाया है, तब से भाजपा में मोदी को पीएम प्रत्‍याशी के रूप में उतारने का मामला गर्म है। इस बात को लेकर भाजपा में भी दो गुट हैं, एक गुट जो उन्‍हें पीएम की कुर्सी पर देखना चाहता है, तो दूसरा कहता है कि यह कहना अभी जल्‍दबाजी होगी।

ज्ञात हो कि अमेरिका की प्रसिद्ध टाइम पत्रिका ने भी मोदी को भारत के अगले प्रधानमंत्री के रूप में प्रेजेंट किया था। टाइम का कहना है कि राहुल गांधी की अपेक्षा मोदी ज्‍यादा प्रबल दावेदार हैं। पत्रिका ने यहां तक कहा था कि मोदी के विरोध में जितने भी लोग दुष्‍प्रचार कर रहे हैं, उन्‍हें कहीं न कही मुंह की खानी पड़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+