दिल्ली में अवैध कालोनियां रही हैं सत्ता का केंद्र

Delhi
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली में मतदान करके दबंग बनने का क्रम जारी है। पर दिल्ली में सत्ता का केंद्र हमेशा से वे चालीस लाख वोटर रहे हैं जो अवैध कालोनियों में रहते हैं। इसलिए हर चुनाव में अवैध कालोनियों का मुद्दा सियासी मुद्दा बन जाता है। इस बार भी अवैध कालोनियों को वैध बनाने का मुद्दा दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस ने जोर शोर से उठाया है इसलिए कयास लगाया जा रहा है कि अवैध कालोनियों में रहने वाले लोग जिस तरफ वोट करेंगे उसी की तरफ सत्ता का केंद्र बन जाएगा।

गौरतलब है कि दिल्ली में एमसीडी चुनावों के लिए 11,543 मतदान केंद्रों पर आज सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान शाम 5.30 बजे समाप्त होगा। एक करोड़ 12 लाख मतदाता 272 सीटों पर 2423 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। दिल्ली नगर निगम को तीन भागों में बांटे जाने के बाद पहली बार मतदान हो रहा है।

उत्तरी एवं दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में 104-104 वार्ड हैं जबकि पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 64 वार्ड हैं। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से मतदान सम्पन्न कराने के लिए दिल्ली पुलिस के 81000 जवान मतदान केंद्रों पर तैनात किए गए हैं। मतगणना मंगलवार को होगी। जबकि 250 पीसीआर वैन भी लगाई गई है।

पानी-बिजली और पार्किंग सबसे बड़ी समस्या

एमसीडी चुनाव में इस बार पानी-बिजली और पार्किंग की समस्या सबसे प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं। पानी और बिजली के रेट बढ़ने से जहां दिल्ली में नाराजगी है वहीं पाश इलाकों और बाजारों के पास पार्किंग नहीं होने के कारण यह भी प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+