दिल्ली: छह साल में अमूल दूध हुआ दो गुना महंगा

टोन्ड दूध 29 की जगह 30 रुपये और डबल टोन्ड दूध भी एक रुपये महंगा होकर 26 रुपये प्रति लीटर बिकेगा। दिल्ली की मदर डेयरी फिलहाल रेट नहीं बढ़ाएगी। पराग और मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध 37 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। गौरतलब है कि अमलू दूध के दाम पिछले छह साल में दो गुणा हो गया है। पहले यह 20 रुपये लीटर बिका करता था अब वह चालीस रुपये लीटर हो गया है।
आपको बता दें कि अमूल ने गुजरात में 10 अप्रैल से दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए थे। तभी ये ऐलान किया था कि जल्द ही देश के बाकी हिस्सों में भी दाम बढ़ाए जाएंगे।
देश के सबसे बड़े दूध उत्पादक अमूल के दाम बढ़ाए जाने के बाद जल्द ही मदर डेयरी के ग्राहकों को भी दूध की बढ़ी हुई कीमत देनी पड़ सकती है। हालांकि मदर डेयरी ने पिछले हफ्ते कहा है कि दाम बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। 2006 से 2012 के बीच अमूल ने दूध के दाम 15 बार बढ़ाए हैं। जिस रफ्तार से दूध की कीमतें बढ़ रही हैं, इससे अनुमान है कि दो साल बाद आपको दूध 50 रुपये लीटर तक खरीदना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications