भाजपा को आशा, यूपीए के घोटालों का मिलेगा फायदा

सूत्रों की मानें तो यह चुनाव न केवल भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि यह शीला दीक्षित सरकार के लिए भी चुनौतियों का प्रथम द्वार है। यदि शीला सरकार को भाजपा एमसीडी चुनाव में पटकनी देने में कामयाब होती है तो उसे विधानसभा चुनाव में भी इसका असर देखने को मिलेगा।
गौरतलब है कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र का नाम ही दिया है घोटाले ही घोटाले। इसलिए प्रचार के दौरान उसने न केवल सरकार पर भ्रष्टाचार के लिए जमकर हमला बोला बल्कि पानी-बिजली के बढ़े दामों को भी उसने खूब उछाला। अब देखना है कि आज दिल्ली के जागरूक मतदाता किसे दबंग बनाते हैं।
इस बार दिल्ली में एक और नया प्रयोग चुनाव आयोग करने जा रहा है। इस बार यदि किसी मतदाता को लगता है कि उसे उसके वार्ड का कोई प्रत्याशी पसंद नहीं है तो वह वहां रखे एक रजिस्टर पर अपनी नापसंदगी जाहिर कर सकता है। हालांकि यह वोट तो नहीं होगा पर आने वाले समय में जरूर ईवीएम में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications