दिल्‍ली वालों एमसीडी चुनाव में तोड़ दो यूपी का रिकॉर्ड

Election
दिल्ली (ब्यूरो)। आज एमसीडी चुनाव चल रहा है, आप वोट डालने जरुर जाएं। और यूपी चुनाव की तरह नया रिकार्ड बना दें। अब तक 40-45 फीसदी मदतान उसमें 30-40 फीसदी वोट पा कर कोई जीत जाता था। इस बार आप ऐसा मतदान करें कि नया रिकार्ड बन जाए। चुनाव के संचालन से जुड़े लोग चाहते है कि जब यूपी 70 फीसदी मतदान हो सकता है तो यहां 80 फीसदी मतदान की मांग है।

एमसीडी चुनाव में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने की जंग युवा और बुजुर्ग के बीच होगी। सुबह आठ बजे से शाम साढ़े पांच तक मतदान होगा। शाम साढ़े पांच बजे के बाद किसी भी मतदाता को पोलिंग स्टेशन के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। लेकिन शाम साढ़े पांच बजे तक जो भी मतदाता लाइन में लग जाएंगे उनका वोट अवश्य डलेगा।

वोट के लिए नेताओं का शोर (प्रचार) शनिवार को खत्म हो गया। अब रविवार को मतदाता अपनी शक्ति दिखाएंगे। मंगलवार को काउंटिंग होगी तो सामने आएगा कि वार्ड की गद्दी मतदाताओं ने किसे सौंपी है। एमसीडी चुनाव में प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला 50,06,932 महिला समेत 1,13,67,636 मतदाता करेंगे।

एमसीडी चुनाव में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने की जंग युवा और बुजुर्ग के बीच होगी। 1.74 लाख 18-19 वर्ष के मतदाता पहली बार वोट करेंगे। 40 वर्ष के कम के कुल 65.82 लाख (57.91 फीसदी) मतदाता अपनी दबंगई दिखाएंगे। इन सबके बीच 40-59 वर्ष के अधेड़ 35.54 लाख मतदाता हैं। इन सबके साथ बुजुर्ग और सुपर बुजुर्ग भी रेस में पीछे नहीं रहना चाहेंगे। वरिष्ठ नागरिक की श्रेणी में 12.30 लाख मतदाता हैं।

अब देखना यह है कि दिल्ली की दौड़ में कौन से मतदाता सबसे आगे निकलते हैं। मतदाता बीच वोटिंग प्रतिशत में आगे निकलने की होड़ जरूरी है। तभी राज्य चुनाव आयोग का दबंग अभियान सफल होगा। सुपर बुजुर्ग 909 मतदाता ऐसे हैं जिनकी उम्र 100 वर्ष के ऊपर है। नेशनल इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्मस के कोऑर्डिनेटर अनिल बेरवाल ने बताया कि मतदाता वोट जरूर करें। होड़ हो कि दिल्ली के 272 में से किस वार्ड के मतदाता सबसे सजग रहें और वोटिंग प्रतिशत में सबसे ऊपर रहें। ऐसे प्रत्याशी को वोट बिल्कुल न करें जिसने आपको या आपके पड़ोसी को भी लुभाने/खरीदने की कोशिश की हो। इतना ही नहीं वार्ड के प्रत्याशी की आपराधिक पृष्ठभूमि, सरकार कर भुगतान समेत बैकग्राउंड का पता कर लें। सच्चे और अच्छे प्रत्याशी के लिए वोट करें।

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने तीनों एमसीडी के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने की पूरी तैयारी कर ली है। आयोग ने 272 वार्डों के मतदान पर नजर रखने को तीन स्तर पर टीमें बनाई हैं। डीसी, आरओ और एआरओ की अगुवाई में टीमें पूरा दिन इलाके में रहेंगी। वहीं, शांतिपूर्ण मतदान कराने और गड़बड़ी रोकने के लिए 83 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

सभी टीमों के साथ विडियो टीम होगी जो चुनाव की विडियो रिकार्डिंग करेगी।आयोग ने एमसीडी चुनाव के लिए 2423 पोलिंग स्टेशनों में 11,543 पोलिंग बूथ बनाए हैं। पुलिस ने 55 पोलिंग स्टेशनों को अतिसंवेदनशील घोषित किया है। इन स्टेशनों पर 336 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 273 पोलिंग स्टेशनों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इन स्टेशनों पर 1551 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

इन पोलिंग स्टेशनों पर शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पुलिस से लेकर प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। आयोग ने पोलिंग स्टेशनों पर तैनात पुलिस से लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे ऐसे किसी भी व्यक्ति को अंदर नहीं आने दें जिसके पास किसी भी प्रकार का पहचान पत्र नहीं हो। ऐसा कोई भी व्यक्ति पोलिंग स्टेशन के अंदर जाने की कोशिश करे तो उसे हिरासत में लिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+