लादेन की विधवाओं को सऊदी अरब भेजेगा पाकिस्तान

हालांकि इस सिलसिले में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और सउदी अरब की ओर से उन्हें स्वीकृति देने की भी पुष्टि नहीं हुई है। इनमें से दो महिलाएं सउदी अरब की नागरिक हैं, जबकि एक यमन की नागरिक है। गौरतलब है कि इससे पहले अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन की तीन विधवाओं और दो बेटियों को पाकिस्तानी अदालत ने 45 दिन की जेल और 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा गयी थी।
अवैध तरीके से घुसने और रहने के मामले में अदालत ने उन्हें दोषी पाया था। कोर्ट ने इनकी सजा पूरी होने पर निर्वासित करने का भी आदेश दिया था। बेगम अलकायदा के वकील मुहम्मद आमिर खलील ने बताया कि ओसामा की तीन पत्नियों अमल अब्दुलफताह, खरिया हुसैन सबीर और सिहम शरीफ तथा दो बेटियों मरियम और सुमैया को 45 दिन की सजा सुनायी गयी थी।
दीवानी अदालत के न्यायाधीश शाहरूख अजरुमंद ने उन पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। वकील ने बताया कि जुर्माना पहले ही चुकाया जा चुका है। महिलाओं की सजा पूरी होने पर उन्हें निर्वासित कर दिया जाएगा। इनके खिलाफ मुकदमे की सुनवाई इस्लामाबाद के जी 6 सेक्टर के उस घर में चली जहां इस समय ओसामा के परिवार वालों को रखा गया है। पाक अधिकारियों ने इस घर को ही उपकारावास घोषित कर दिया है।
सुनवाई के दौरान दर्जनों पुलिस कमांडर इनकी सुरक्षा में लगी रही। मीडिया को इस घर में जाने की अनुमति नहीं थी इसलिए उन्हें सड़क पर ही इंतजार करना पड़ा। खलील ने कहा कि 45 दिन की सजा मार्च से शुरू होगी क्योंकि मार्च से ही ये बंधक चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications