निर्मल बाबा से घटी श्रद्धा, करोड़ की जगह मिल रहा 25 लाख

सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स विभाग उनकी आय की जांच करेगा। अब तो देश के अलग अलग हिस्सों में निर्मल बाबा पर केस भी दर्ज होने लगा है। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के गोमतीनगर थाने में तहरीर दे दी थी, और अब भोपाल के अरेरा के रहने वाले राजेश सेन ने निर्मल बाबा पर शिकायत दर्ज कराई है।
उन्होने आरोप लगाया है कि बाबा ने बताया था कि घर में काला पर्स रखों सारी समस्याए दूर हो जाएगी, पर समस्याए तो और बढ़ गयी। बाबा ने एक टीवी चैनल को बात करते हुए कहा कि मैने कभी किसी से चमत्कार का दावा नहीं किया था। उनके ऊपर इश्वर कृपा कर रहा है, और लोगो तक कृपा पहुंच रही है।
टीवी रिपोर्ट के द्वारा पहले बाबा के एकाउंट में हर रोज लगभग 1 करोड़ रूपये उनके भक्तों द्वारा जाम किया जाता था, लेकिन अब रोज लगभग 25 लाख रूपये ही जमा हो रहे है। पहले लगभग हर रोज 5-6 हजार भक्त पैसा डालते थे लेकिन अब केवल 1500-2000 लोग ही उनके एकाउंट में पैसा डाल रहे है। उनके भक्तों का विश्वास अब उनके ऊपर से उठता नजर आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications