महाराष्ट्र, गुजरात में 4.5 तीव्रता का भुकंप, सभी सुरक्षित

महाराष्ट्र व गुजरात में यह भूकंप करीब 11:10 पर आया। 10 मिनट के अंदर दो झटके महसूस किए गए। महाराष्ट्र के सतारा और रत्नागिरी व गुजरात के कच्छ में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये। खबर है कि सुबह कच्छ में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था।
फिलहाल कहीं से भी किसी प्रकार के जानमाल की हानि की खबर नहीं आयी है। मुंबई में भूकंप के झटकों के बाद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया कि मुंबई में आए झटकों को उन्होंने महसूस किया। उनके मुताबिक कुछ सेकेंड के लिए उन्होंने दो बार इन झटकों को महसूस किया।"
पिछले एक सप्ताह में एशिया के कई देशों में खास तौर से इंडोनेशिया और भारत में झटके महसूस किये जा रहे हैं। भूगर्भशास्त्रियों की मानें तो हलके झटके आना बड़ी बात नहीं है। पृथ्वी के अंदर की गतिविधियों के कारण ऐसा होता रहता है।












Click it and Unblock the Notifications