बिहारियों की खिलाफत राज ठाकरे की नौटंकी: बाला साहब

शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने अपने भतीजे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर नीतीश के महाराष्ट्र आने का विरोध करने और फिर इस मुद्दे से पीछे हटने पर सीधा निशाना साधा कहा कि वो वोटबैंक के लिए राजनीति की नौटंकी न करें।
बाल ठाकरे ने अपने मुखपत्र 'सामना' में लिखा है, "पहले विरोध करना और फिर विरोध नहीं करना नटवर्य वाली भूमिका को दर्शाता है।" राज ठाकरे के लिए कहा कि यहाँ का लजीज 'वडा' अब 'रबड़ी' में बदल गया है। उन्होंने बिहार दिवस पर मुंबई आने वाले नीतीश का विरोध करने वाले राज को अपनी भूमिका साफ़ करने को कहा उन्होंने ये भी कहा कि वोट बैंक कि राजनीति नौटंकी और तमाशे का नाम दिया है।
मुखपत्र में शिवसेना ने मनसे के लिए कहा है, "इसलिए हमने कहा कि हम बिहार दिवस पर अन्य लोगों के अपने रुख का खुलासा करने के बाद ही बोलेंगे।" बिहार के विकास कार्यों और नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा, "नीतीश कुमार के रूप में बिहार ने जो शानदार नेतृत्व हासिल किया है उसकी वजह से जातिवाद में जकड़ा राज्य विकास की पटरी पर आ गया है।"
अंत में बाला साहब ने लिखा है कि मराठी और महाराष्ट्र के गौरव के विषय पर उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि कन्नड़ लोगों द्वारा बेलगांव में मराठी भाषियों पर किए गए अत्याचार का विरोध करने में शिवसेना ही सबसे आगे थी और इस विषय पर उससे ज्यादा आक्रामक कोई और नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications