अब चंडीगढ़ की तरह चमचमायेगा फरीदाबाद

Faridabad Mall
फरीदाबाद। अब हरियाणा का फरीदाबाद भी चंडीगढ़ की तरह चमचमायेगा। शहर में सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए फरीदबाद नगर निगम ने एक खास स्कीम तैयार कर ली है। निगत की ओर से आठ जगह पर सफाई कर्मचारियों को हाजिरी देने के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी मशीन लगा दी हैं।

इससे फर्जी हाजिरी के खेल पर रोक लगेगी, साथ ही सफाई कर्मचारियों की कारगुजारियों से भी निगम अधिकारी अवगत हो सकेंगे। इस नए हाजिरी शेड्यूल के तहत अब सुबह 8 बजे और दोपहर 1 बजे सफाई कर्मचारियों को हाजिरी लगाने पहुंचना पड़ेगा। फिलहाल यह ट्रॉयल शुरू किया गया है। इसके अलावा अन्य केंद्रों पर भी मशीन लगाने का कार्य जारी है। गौरतलब है कि नगर निगम में तकरीबन 2200 सफाई कर्मचारी हैं, जोकि एनआइटी जोन में कार्यरत हैं।

इसके बावजूद सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। इसका प्रमुख कारण सफाई कर्मचारियों द्वारा घर बैठे हाजिरी लगाना है। इस संबंध में निगम कमिश्नर ने भी छापे मार कई बार सफाई कर्मचारियों की इस कारगुजारी को पकड़ा है। इसीलिए बायोमीट्रिक हाजिरी मशीनें मंगाई गई हैं।

फिलहाल ये मशीनें ट्रॉयल के तौर पर एनआईटी फायर स्टेशन सफाई केंद्र, नगरनिगम मुख्यालय, फावड़ा सिंह चौक, जलघर केंद्र, लखानी पार्क केंद्र, एनएच चार, जनता बैंड केंद्र व नर्सरी बाग केंद्र में लगाई गई हैं। दरअसल, कर्मचारी सफाई निरीक्षक के साथ सांठगांठ कर घर बैठे ही अपनी हाजिरी लगा लेते थे।

सुबह एक बार हाजिरी लगा कर गायब हो जाते थे और दोपहर की हाजिरी किसी को बोल कर लगवाते थे। इससे शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ रही थी। इन कारगुजारियों पर अंकुश लगाने के लिए निगमायुक्त डॉ.डी.सुरेश ने सफाई कर्मचारियों की बायोमीट्रिक हाजिरी लगवाने के आदेश दिए थे। बल्लभगढ़ व ओल्ड फरीदाबाद जोन में सफाई व्यवस्था का जिम्मा निजी हाथों में है।

उन्हें ठेका देते समय उनके साथ यह शर्त रखी गई है कि वे अपने कर्मचारियों की हाजिरी बायोमीट्रिक तरीके से लगाएंगे, जिसके लिए तैयारियां चल रही हैं। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ब्रिजेश खारी ने बताया कि अभी 8 जगहों पर ट्रॉयल के तौर पर हाजिरी शुरू की गई हैं। कर्मचारियों का डाटा फीडिंग का काम भी चल रहा है। अगले एक सप्ताह में एनआइटी जोन के सफाई कर्मचारियों के सभी हाजिरी केंद्रों पर मशीन लग जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+