दिल्ली में एमसीडी चुनाव कल, मैदान में 2,400 उम्मीदवार

चुनाव के लिए जारी प्रचार अभियान आज सुबह साढ़े पांच बजे खत्म हो गया। इस चुनाव के लिए मतों की गिनती मंगलवार को होगी। गौरतलब है कि एमसीडी को अब तीन भागों में बांटा जा चुका है पूर्व, उत्तर और दक्षिण। इस चुनाव को मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के साथ ही विपक्षी भाजपा के लिए भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ 18 महीने रह गए हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग ने कल होने वाले मतदान के लिए लगभग 70 हजार अधिकारियों और 30 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। कुल 11 हजार 500 पोलिंग बूथों में से 55 को अति संवेदनशील और 275 को संवेदनशील घोषित किया गया है। कल होने वाले मतदान में कुल एक करोड़ 12 लाख मतदाता अपने मतों का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें उत्तरी दिल्ली के 42.95 लाख, दक्षिणी दिल्ली में 42.67 और पूर्वी
इस समय एमसीडी में भाजपा के 164, कांग्रेस के 67 और बसपा के 17 पार्षद हैं। इस चुनाव को मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के साथ ही विपक्षी भाजपा के लिए भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ 18 महीने रह गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications