आपकी गाड़ी का माइलेज है ज्यादा तो हो जायें सावधान!

बढ़ती महंगाई ने सबको बेचैन कर रखा है। घर में गृहणियां पतियों पर चढ़ाई कर रही हैं, पति बेहिसाब खर्चों से तनाव में है। नौकरी पेशा रोज बॉस से वेतन बढ़ाने की बात कर रहे हैं, तो बिजनेसमैन ईश्वर से ढेर सारे ग्राहकों की डिमांड। ऐसे में वाहन चोर क्या कर रहे हैं, आपने कभी सोचा है। अरे भाई वाहन चोर भी इस महंगाई की मार से त्रस्त हैं। महंगाई की मार पर वार करने के लिए अब ये चोर सिर्फ वही वाहन चोरी कर रहे हैं, जिनका माइलेज अच्छा है।
यहां पर आप सोच में जरूर पड़ गये होंगे, लेकिन लखनऊ पुलिस से प्राप्त आंकड़े यह दास्तां बयां कर रहे हैं। यानी अगर आप ज्यादा एवरेज वाली गाड़ी लेते हैं, तो अपने वाहन का खास खयाल रखें। वो कभी भी कहीं भी चोरी हो सकता है। चोर किसी भी क्षण आपकी गाडी पर हाथ साफ़ कर सकते हैं | खैर चोर ऐसा सिर्फ पेट्रोल की कीमतें बढ़ने के कारण कर रहे हैं।
इधर बीते 3 महीने के दौरान पुलिस को मिली वाहन चोरी की शिकायतों में उन दो पहिया वाहनों की तादाद ज्यादा हैं, जिनका एवरेज ज्यादा है। कम एवरेज वाली गाड़ियों जैसे यामहा आर15, सीबीजेड, बजाज पल्सर, यामहा एफ ज़ी, अवेंजर, करिज़्मा, हंक, एनटाइज़र, इक्का दुक्का ही चोरी हुई हैं। जबकि हीरो हांडा स्प्लेंडर, पैशन, सीडी डॉन, प्लेटिना, डिस्कवर, बजाज सीडी 100 पर जम के हाथ साफ़ किया गया है। इन गाड़ियों में भी सबसे ज्यादा हीरो हांडा स्प्लेंडर और पैशन चोरी हुई हैं।
ऑटोमोबाइल व्यवसाय से जुड़े जानकारों की माने तो हीरो हांडा की गाड़ी चोरी होने का सबसे बड़ा कारण है उसका इंजन जिसका मईलेज लाजवाब है साथ ही गाड़ी के पुरानी होने पर उसका साउंड बिलकुल पहले जैसा होता है और पूरा इंजन सस्ते मे बोर भी हो जाता है इस इंजन की सबसे बड़ी खूबी ये भी है कि इसको व्यक्ति जेनेराटर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकता है।
चलिये अब पुलिस के आंकड़ों पर भी एक नजर डाल ही लेते हैं। ये सभी आंकड़े लखनऊ के विभिन्न थानों से प्राप्त हैं-
1- मडियांव पुलिस ने बीती मार्च को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसके कब्ज़े से स्प्लेंडर बरामद हुई।
2 - गोमतीनगर में भी मार्च के ही माह में गिरफ्तारी के दौरान 4 स्प्लेंडर और 2 पल्सर बरामद।
3 - तालकटोरा में फरवरी में गिरफ्तारी के दौरान 2 पैशन बरामद।
4 - अमीनाबाद में फरवरी ही माह में हुई गिरफ्तारी के दौरान गिरफ्तारियों में 4 स्प्लेंडर बरामद।
5 - महानगर में जनवरी माह में हुई गिरफ्तारी में 5 स्प्लेंडर और 3 पैशन बरामद।
5 - 9 अप्रैल को अमीनाबाद पुलिस द्वारा 2 सी डी डान और 2 पैशन बरामद।
6 - जनवरी माह में हजरतगंज पुलिस द्वारा 6 स्प्लेंडर बरामद ।
7 - इसी माह में गोमतीनगर पुलिस ने 2 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया जिनके कब्ज़े से 3 हीरो हांडा स्प्लेंडर और 1 पल्सर बरामद हुईं।
तो क्या आप मानते हैं कि चोर भी महंगाई की मार से प्रभावित हुए हैं। इस खबर के बारे में अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें।












Click it and Unblock the Notifications