इंजीनियरिंग और मेडिकल कालेजों में छात्राओं को मिलेगी मुफ्त शिक्षा

मुख्यमंत्री ने युवाओं का आवान किया कि वे आगे बढ़ें और मेहनत करें, नवीनतम तकनीक अपनायें और भविष्य के सपने देखें। उन्होंने कहा कि पहले लोगों को यह लगा था कि हम अंग्रेजी और कंप्यूटर के खिलाफ हैं, इसलिए इस बार सत्ता में आते ही हमारी सरकार ने नौजवान छात्र-छात्राओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिये लैपटाप और टेबलेट कंप्यूटर देने का इंतजाम किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगपतियों को प्रदेश में अपने उद्योग स्थापित करने के लिये सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी, ताकि नौजवानों के लिये भविष्य में रोजगार के अनेक अवसर सुलभ हो सकें। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में उनकी सरकार प्रदेश में इन्फार्मेशन टेक्नोलांजी (आईटी) पार्कों की स्थापना करेगी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और आईटी कालेज की स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर पर कालेज की प्रधानाचार्या ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कालेज के इतिहास पर प्रकाश डाला।












Click it and Unblock the Notifications