ममता का कार्टून शेयर करने पर प्रोफेसर गया जेल

mamata banerjee
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के एक प्रोफेसर ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी का कार्टून बनाकर उसको शेयर कर दिया लेकिन शायद उसको नहीं पता था कि कार्टून शेयर करना उसको कितना भारी पड़ेगा। ममता के राज में यह जुर्रत बर्दास्‍त योग्‍य नहीं है, शायद इस कारण उस प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया गया।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार सुबह जाधवपुर यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है। जाधवपुर विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान के प्रोफेसर को ममता बनर्जी के बारे में इंटरनेट पर अपमानजनक संदेश फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के के बाद पुलिस ने प्रोफेशर को अदालत में पेश किया।

कोलकाता पुलिस के उपायुक्त सुजॉय चंद्रा ने बताया कि जाधवपुर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अंबिकेश महापात्रा को कुछ प्रतिष्ठित व्यक्तियों के बारे में इंटरनेट पर अपमानजनक वस्‍तुए पोस्‍ट करने के जुर्म में हिरासत में लिया गया है। खैर इन प्रतिष्‍ठित व्‍यक्तियों का नाम बताने से पुलिस ने इंकार किया है।

सूत्रों के अनुसार प्रोफेसर ने ममता बनर्जी का कार्टून बनाकर पोस्‍ट किया था, जिसके कारण उसको गिरफ्तार किया गया। महापात्रा को गिरफ्तार करके शुक्रवार को जाधवपुर थाने ले जाया गया। गुरूवार रात तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उने पर उस वक्‍त हमला किया जब वह घर लौट रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+