कैप्टन अभिमन्यु के घर आयकर छापा

यहां सेक्टर-14 स्थित अभिमन्यु के निवास सिंधु भवन में सुबह करीब आठ बजे आयकर अधिकारियों की टीम पहुंची। टीम के सदस्य तीन अलग-अलग गाडिय़ों में थे। इनमें दो गाडिय़ां दिल्ली नंबर की तथा एक हरियाणा नंबर की थी। सिंधु भवन पर आयकर छापे की सूचना मिलते ही मौके पर मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लग गया, लेकिन किसी को अंदर नहीं घुसने दिया गया। आयकर अधिकारी दिनभर अपना काम करते रहे।
भवन में न तो किसी को आने दिया जा रहा था और न ही किसी को बाहर जाने की अनुमति थी। देर शाम तक आयकर विभाग की टीम अपनी कार्रवाई में लगी थी। बाहर पुलिसकर्मी तैनात थे। इस संबंध में कैप्टन अभिमन्यु से बातचीत की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।












Click it and Unblock the Notifications