चौथी तिमाही में इंफोसिस की आय बढ़ी 27 प्रतिशत

infosys
मुंबई। देश की दूसरे सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक कंपनी इन्फोसिस ने 31 मार्च 2012 को समाप्त चौथी तिमाही में 27.4 प्रतिशत वृद्धि के साथ 2,316 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। इन्फोसिस ने बीएसई को सूचित किया है कि जनवरी-मार्च 2010-11 में यह मुनाफा 1,818 करोड़ रुपये रहा था।

तिमाही दर तिमाही के आधार पर कंपनी के शुद्ध लाभ में हालांकि 2.4 प्रतिशत की गिरावट आई है। आलोच्य तिमाही में कंपनी की आमदनी 22 प्रतिशत बढ़कर 8,852 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले साल 7,250 करोड़ रुपये रही थी। इन्फोसिस के मुख्य वित्तीय अधिकारी वी बालाकृष्णन ने कहा है कि आय में कमी के साथ हमारे लिए काफी कठिन तिमाही रही।

वैश्विक मुद्रा बाजार में उतार चढाव उद्योग के लिए चुनौती बना रहेगा। कंपनी ने आने वाले समय में चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। कंपनी ने 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष में 21.88 प्रतिशत बढोतरी के साथ 8,316 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया जो पिछले वित्त वर्ष में 6,823 करोड़ रुपये रहा था।

आलोच्य वित्त वर्ष में कंपनी की आय 22.66 प्रतिशत बढ़कर 33,734 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी का चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 27.39 प्रतिशत बढ़कर 2,316 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की आय 24 प्रतिशत बढ़कर 9,504 करोड़ रुपये।

इसी तरह 31 मार्च 2012 तक कंपनी के पास 20,968 करोड़ रुपये की नकदी आदि थी। आलोच्य तिमाही में कंपनी ने 52 नये ग्राहक जोड़े। कंपनी के प्रमुख ग्राहकों में गोल्डमैन सॉक्स, बीटी ग्रुप, बीपी पीएलसी शामिल हैं। उसके कर्मचारियों की कुल संख्या 1.49 लाख से अधिक हो गई।

चौथी तिमाही में इसमें 4,906 की शुद्ध वृद्धि हुई। कंपनी के निदेशक मंडल ने आलोच्य वित्त वर्ष के लिए 22 रूपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। इसके अलावा दस रूपये प्रति इक्विटी शेयर के विशेष लाभांश की सिफारिश भी गई है। इन्फोसिस के बीपीओ परिचालन के दस साल पूरे हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+