यूपी के राज्यपाल बीएल जोशी का कार्यकाल समाप्त

BL Joshi
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में अगला राज्यपाल कौन होगा, इसको लेकर कयासों को दौर जारी है। वर्तमान राज्यपाल बीएल जोशी का कार्यकाल समाप्त हो गया, लेकिन अभी तक केन्द्र सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया।

राजभवन सूत्रों के अनुसार नये राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर अभी तक कोई संदेश प्राप्त नहीं हुआ है। नये राज्यपाल को लेकर चल रहे कयासों के बीच यह भी स भावना व्यक्त की जा रही है कि इस पद पर कोई राजनीतिक चेहरा नजर आयेगा। वहीं यह भी अटकलें है कि मौजूदा राज्यपाल का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है।

बहरहाल केन्द्र सरकार की ओर से अभी तक कोई संकेत नहीं दिये गये हैं कि आखिर यूपी का राज्यपाल कौन होगा। श्री जोशी उत्तर प्रदेश के 23वें राज्यपाल हैं जिन्होंनें 28 जुलाई 2009 को पद भार ग्रहण किया था। वह इससे पहले दो साल से ज्यादा समय तक मेघालय और उत्तराखंड में इस पद पर थे। उनकी नियुक्ति 12 अप्रैल 2007 को हुई थी।

श्री जोशी का कार्यकाल वैसे तो शान्तिपूर्ण रहा लेकिन कई मसलों पर उनकी सरकार से अनबन रही। वहीं जब सपा विपक्ष में थी तो उसने भी राज्यपाल पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया था। पूर्व बसपा सरकार से उनके मतभेद जारी रहे वहीं मौजूदा सपा सरकार के टकराव की स्थिति बनी लेकिन मामला उलझ गया।

सपा लोकायुक्त एन.के.मेहरोत्रा का कार्यकाल बढ़ाना चाहती थी। इस स बन्ध में राज्यपाल की संस्तुति को लेकर सरकार व राजभवन के बीच तनातनी रही। आखिरकार राज्यपाल ने लोकायुक्त का कार्यकाल बढ़ाये जाने का अनुमोदन दे दिया। बहरहाल अब नये राज्यपाल के नामों की चर्चा तेज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+