पाकिस्‍तान के पास है भारत से कहीं ज्‍यादा परमाणु हथियार

Nuclear Weapon
वाशिंगटन। पाकिस्तान अपने परमाणु हथियारों के जखीरे में तेज वृद्धि कर रहा है जिसके बारे मैं अनुमान है कि उसके पास भारत से अधिक परमाणु हथियार हैं। एस्युरिंग डिस्ट्रक्शन फॉरएवर न्यूक्लियर मार्डेनाइजेशन एराउंड द वर्ल्‍ड शीर्षक वाली रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान परमाणु हथियार विकसित करने पर सलाना करीब 2.5 अरब डालर खर्च कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है, पाकिस्तान तेजी से परमाणु हथियार विकसित करने के साथ ही अपने परमाणु हथियारों के जखीरा में भी वृद्धि कर रहा है।

इसके साथ ही वह प्लूटोनियम बनाने की अपनी क्षमता बढ़ाने के साथ ही विभिन्न श्रेणी के परमाणु सक्षम बैलिस्टिक एवं क्रूज मिसाइलो का परीक्षण और उनकी तैनाती कर रहा है। रिचिंग क्रीटिकल विल आफ द वूमेंस इंटरनेशनल लीग फार पीस एंड फ्रीडम की डेढ़ सौ पन्ने की रिपोर्ट में कहा गया है, पाकिस्तान यूरेनियम आधारित हथियारों से हल्के तथा अधिक ठोस प्लूटोनियम आधारित हथियारों की ओर बढ़ रहा है। ऐसा प्लूटोनियम उत्पादन क्षमता में तेज वृद्धि से संभव हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है, पाकिस्तान इसके साथ ही विमान से गिराये जाने वाले परमाणु बमों से परमाणु लैस बैलिस्टिक एवं क्रूज मिसाइलों की ओर तथा तरल ईंधन से ठोस ईंधन वाली मध्यम दूरी तक मार करने में सक्षम मिसाइलों की ओर बढ़ रहा है।

पाकिस्तान इसके साथ ही परमाणु हथियार अनुसंधान, विकास और उत्पादन आधारभूत ढांचा भी बढ़ा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार अनुमान के मुताबिक पाकिस्तान के पास 90 से 110 परमाणु हथियार हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, पाकिस्तान की दीर्घकालिक चिंता उसके परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ा रही है। यह चिंता अमेरिका की उस नीति को लेकर है जिसके तहत वह चीन को आगे बढ़ने से रोकने के लिए भारत के साथ अधिक मजबूत सामरिक संबंध विकसित कर रहा है। इससे पाकिस्तान और भारत के परमाणु हथियारों का भविष्य अमेरिका और चीन के बीच उभरती प्रतिस्पर्धा पर निर्भर हो सकता है।

पाकिस्तान के पास कम दूरी, मध्यम और लंबी दूरी की जमीन से जमीन पर मार करने वाली कई बैलिस्टिक मिसाइलें विकास के अलग अलग चरणों में हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान ने गत पांच वर्ष के दौरान दूसरी पीढ़ी की एक बैलिस्टक मिसाइल विकसित की है। अनुमान है कि पाकिस्तान के पास 2750 किलोग्राम हथियार बनाने वाला उच्च संवद्रि्धत यूरेनियम है और हो सकता है वह प्रतिवर्ष 150 किलोग्राम उच्च संवद्रि्धत यूरेनियम उत्पादित कर रहा हो। रिपोर्ट में कहा गया है कि अनुमानों के अनुसार पाकिस्तान ने कुल 140 किलोग्राम प्लूटोनियम का उत्पादन किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अनुमान है कि भारत के पास 80 से 100 परमाणु मुखास्त्र हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+