मुंबई के पास अरब सागर में भी आया भूकंप

Mumbai
मुंबई। जिस समय इंडोनेशिया के सुमात्रा के बीचों बीच पृथ्‍वी की सतह से 30 किलोमीटर नीचे भूकंप की तरंगे उठीं, ठीक उसी समय एक भूकंप मुंबई से लगे अरब सागर में भी आया था। इस बात की पुष्टि मौसम विभाग ने की है।

विभाग के निदेशक राजीव नायर के मुताबिक मुंबई से 155 किलोमीटर दूर अरब सागर में 3.4 की तीव्रता वाला भूकंप आया। इस वजह से अरब सागर में ऊंची-ऊंची लहरें भी उठीं। चूंकि तीव्रता बहुत ज्‍यादा नहीं थी, इसलिए वो लहरें सुनामी का रूप नहीं ले सकीं।

हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई में महसूस किये गये झटकों का कारण यह नहीं है। उधर अमेरिका की एजेंसी द्वारा 28 देशों में सुनामी की चेतावनी के कारण भारत के लगभग सभी तटों पर एलर्ट जारी कर दिया गया। सभी मछुआरों से समुद्र के बीच जाने से मना कर दिया गया है। साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है। तटीय इलाकों में लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।

हालांकि अब सूचना मिली है कि भारत की ओर बढ़ रही सुनामी की तीव्रता लगातार घटती जा रही है, लिहाजा सुनामी लगभग टल गया है। लेकिन अभी पक्‍के तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। इस समय मुंबई से लगे समुद्र के पानी में अच्‍छी खासी हलचल देखी जा सकती है। यहां पर समुद्री तटों पर कोस्‍टल पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

उधर महराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री पृथ्‍वी राज चौव्‍हाण ने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है सरकार हर प्रकार की स्थिति से निपटने में सक्षम है। लोग किसी भी अफवाह पर विश्‍वास मत करें। अफरातफरी से बचें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+