सीबीआई को देखते ही फरार हुईं आरुषि की मां

Nupur Talwar
गाजियाबाद। गैर जमानती वॉरंट जारी हो जाने के बाद जैसा अनुमान लगाया जा रहा था कि सीबीआई आज शाम तक आरूषि की मां डॉक्‍टर नुपुर तलवार को गिरफ्तार कर सकती है वैसा होते होते रह गया। बुधवार की देर शाम सीबीआई की टीम ने डॉक्‍टर तलवार के घर छापा मारा मगर वह वहां नही मिलीं। लगभग 40 घंटे तक इंतजार करने के बाद सीबीआई की टीम खाली हाथ वापस लौट गई।

सीबीआई टीम में दो महिला अफसर थी जो खासतौर पर नुपुर तलवार को गिरफ्तार करने ही आईं थी। मालूम हो कि आरुषि एवं हेमराज के डबल मर्डर केस में आरुषि की मां नुपुर तलवार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गया था। वो इसलिए क्‍योंकि बुधवार को सीबीआई की अदालत में सुनवाई के दौरान नुपुर तलवार कोर्ट नहीं पहुंचीं थी। साथ ही नुपुर तलवार की जमानत का आज अंतिम दिन भी था।

सूत्रों की मानें तो सीबीआई जैसे ही नुपुर तलवार के घर पहुंची वह फरार हो गईं। इस बीच एक अजीबो गरीब घटना सामने आई। सीबीआई जैसे नुपुर के घर पहुंची छाठवें मंजिल से चश्‍मा और जेवर सीबीआई के सामने आकर गिरे। सूत्रों का कहना है कि छठे फ्लोर पर ही नुपुर तलवार और राजेश तलवार रहते हैं। सीबीआई इसे नुपुर तलवार के फरार होने की बावत जोड़ रही है।

उल्‍लेखनीय है कि गत 14 मार्च को सीबीअई कोर्ट ने नुपुर से 30 दिन के अंदर अदालत में पेश होने को कहा था, लेकिन यह तर्क देकर कि मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है और बार-बार उन्‍हें वहां जाना पड़ता है, नुपुर अदालत नहीं पहुंचीं। आज जब मामले की सुनवाई होनी थी तब भी नुपुर नहीं आयीं, हालांकि आरुषि के पिता राजेश तलवार अदालत में मौजूद थे। गौरतलब है कि मई 2008 में 14 वर्षीय आरुषि तलवार की उसी के घर में हत्‍या कर दी गई थी। मध्‍य रात्रि हुई हत्‍या के वक्‍त सिर्फ तलवार दंपत्ति ही घर में मौजूद था।

आरुषि का शव मिलने के दूसरे दिन छत पर उसके नौकर हेमराज की लाश मिली थी, वो भी जो दो दिन से छत पर सड़ रही थी। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन सबकी जमानत हो गई और कई बरी हो गये। इस पूरे मामले में देखने वाली बात यह है कि गुरुवार को कोर्ट का क्‍या रुख होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+