दिल्ली एमसीडी चुनाव: भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में भाजपा कार्यकर्ता जय प्रकाश की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। सूत्रों की मानें तो मंगलवार की शाम भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में दो लोग आपस में उलझ गए। जय प्रकाश ने माधव प्रसाद को टिकट देने का विरोध किया था। मालूम हो कि माधव प्रसाद उत्तर पश्चिम दिल्ली से भाजपा पार्षद हैं। वह वार्ड नंबर 71 के संगम इलाके से चुनाव लड़ रहे हैं।
बैठक के बाद दोनों लोगों के समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान जय प्रकाश की जमकर पिटाई की गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। लोगों की मानें तो जयप्रकाश की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। मालूम हो कि नगर निगम चुनाव से पहले हिंसा की यह दूसरी घटना है।












Click it and Unblock the Notifications