मास्टर जी ने शुरू की भ्रष्टाचारियों के खिलाफ मुहिम

प्रदेश के मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट पर 16 साल तक भूमाफियाओं के खिलाफ धरने पर बैठकर लि का बुक आफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके यह हैं मास्टर विजय ङ्क्षसह। भूमाफियाओं और भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध जनजागरण की अलख जगाने के लिये मास्टर जी ने आजकल राजधानी लखनऊ में डेरा डाल रखा है। 30 मार्च को अपने कुछ साथियों के साथ मुजफ्फरनगर कचहरी स्थित अपने धरनास्थल से लखनऊ तक की पदयात्रा कर यहां पहुंचे।
मास्टर जी लखनऊ में राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर उनसे भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने और भू-माफियाओं के कब्जे से सरकारी भूमि मुक्त कराकर भूमिहीनों को वितरित किये जाने की मांग करेंगे। मास्टर जी ने कहा कि सरकारी मशीनरी में व्याप्त भ्रष्टाचार के चलते भूमाफिया अक्सर सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करके उसे निजी जमीन में दर्ज कर लेते हैं जिसकी वजह से विकास कार्यों के लिये जमीन मिलना मुश्किल हो जाता है।
उन्होंने बताया कि भूमाफियाओं ने उनके गांव में करीब सवा अरब रुपये की जमीन पर कब्जा कर लिया है। इस मामले में हेराफेरी का घोटाला साबित भी हो चुका है। प्रदेश में ऐसे हजारो मामले हैं। मास्टर जी ने बताया कि अपने प्रयासों से वह भू-माफियाओं के खिलाफ मुकदमें दर्ज भी करा चुके हैं मगर कुछ रसूखदार लोगों के दबाव के चले दोषियों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लखनऊ में वह मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचारियों और भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एक ज्ञापन भी देंगे।












Click it and Unblock the Notifications