इंडियन आइडल ऑडीशन से बाहर होने पर किया आत्‍मदाह के प्रयास

Indian Idol
जब मंच बड़ा होता है तो विवाद भी बड़े होते हैं, और जब मंच सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे रियल्‍टी शो इंडियन आईडल का हो तो विवाद होना लाज़मी है रियल्‍टी शो के दौरान उठे विवाद का ताजा मामला आया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से, इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में चल रहे इन्डियन आईडल-6 के ऑडीशन में प्रवेश न मिलने से क्षुब्ध एक युवक ने आत्‍मदाह तक करने का प्रयास कर डाला।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बीते दिनों लखनऊ में इंडियन आईडल-6 के ऑडीशन का आयोजन किया गया। ऑडीशन देने आए लखनऊ के ही संचित मिश्रा को दूसरे चक्र में प्रवेश नहीं मिला। इस बात से नाराज संचित ने जमकर बवाल काटा। जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया तो उसने आत्मदाह करने की ठान ली।

युवक का प्रवेश उस वक़्त निषेध कर दिया गया जब वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसके मोबाईल फ़ोन पर चैनेल से मिले कोड की जांच की जो उसके पास नहीं था और उसे आयोजन स्‍थल छोड़ चले जाने को कहा। ये बात युवक को नागवार गुजरी और उसने बवाल करना शुरु कर दिया। कुछ देर बाद नाराज़ युवक पेट्रोल की दो बोतल लेकर आया और अपने पर डालना शुरू कर दिया। गुस्साए युवक का कहना था की यहाँ मेरा ऑडीशन कैसे नहीं होगा? हर कोई तो अन्दर जा ही रहा है। वैसे चैनल से जुड़े लोगों ने इस प्रकार की किसी भी घटना से इंकार करते हुए इस खबर का खंडन किया है।

वहीं सोनी टी वी की मुख्य प्रबंधक गीतांजलि लाहिरी ने बताया की ऐसी किसी भी घटना की हमको जानकारी नहीं है साथ ही उन्होंने ये भी बताया की हमारे ऑडीशन केवल दिए गए कोड के आधार पर होते हैं। बिना कोड के कोई भी व्यक्ति आयोजन स्थल पर आ ही नहीं सकता वहीं इस पूरे प्रकरण पर अपना तर्क देते हुए इस शो के जज व संगीतकार अनु मालिक ने कहा की मैं आयोजन स्थल आए प्रतिभागियों की मनोस्थिति समझ सकता हूँ जहाँ हर कोई आज अपने आप को रुपहले पर्दे पर देखना चाहता है और इन सब के लिए प्रतिभागियों को अपने मोबाइल से दिए गए नंबर पर केवल एक संदेश भेजना होता है। जहाँ उनको यहाँ पहुँचने के लिए एक कोड दिया जाता है साथ ही उन्होंने मीडिया को ऐसे मुद्दों पर शांत रहने का भी संदेश दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+