गुजरात दंगों में नरेंद्र को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिट

विशेष जांच दल की रिपोर्ट के मुताबिक जकिया की शिकायत में 62 लोग नामजद थे, जिनमे से किसी के खिलाफ कोई सुबूत नहीं मिला। कोर्ट ने जाफरी को आदेश दिया है कि गुजरात दंगों की जांच संबंधी एसआईटी रिपोर्ट 30 दिन के अंदर पेश करें। जाकिया के बेटे तनवीर जाफरी ने कहा कि मैने एसआईटी रिपोर्ट नहीं पढ़ी है, लेकिन अगर रिपोर्ट के द्वारा मोदी को क्लीन चीट दे दिया गया है तो वाकई ये निराश जनक है।
मोदी के पक्ष में रिपोर्ट आने से भाजपा में खासा खुशी का माहौल है। भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि दंगे हमेशा ही समाज की सुख शांति के लिए घातक होते है, लेकिन कुछ लोग दंगे की आड़ में मोदी की छवी खराब करना चाहते है।
उन्होंने कहा कि एसआईटी का गठन सुप्रीम कोर्ट ने किया था और इसमें राज्य सरकार की किसी भी तरह की भूमिका नहीं है। पिछले दस साल यही मुहिम चल रही थी कि जब तक जुर्म प्रमाणित न हो जाए तब तक मोदी को दोषी न ठहराया जाए।












Click it and Unblock the Notifications