बुखारी चुनाव जीत गये तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा: आजम

उन्होंने नसीहत भरे अंदाज में इमाम बुखारी से कहा, उनका काम नमाज पढ़ाना है, वे वही करें सियासत न करें और यह भी कहा कि हम सभी को उनकी हैसियत के बारे में पता है। बुखारी और आजम खां के बीच उस समय वाक युद्ध छिड गया जब बुखारी ने आजम खां को चुनौती देते हुए कहा था, आजम खां रामपुर की जगह किसी अन्य स्थान से चुनाव लड़ कर दिखाये।
उल्लेखनीय है कि विधान सभा चुनाव में सैय्यद बुखारी के दामाद उमर अली खां को सपा का टिकट दिया गया था लेकिन वे न केवल चुनाव हार गये बल्कि उनकी जमानत जब्त हो गयी थी। इसके बाद सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अली खां को विधान परिषद का उम्मीदवार घोषित किया था, पर सैय्यद बुखारी राज्यसभा का टिकट चाहते थे जिसके चलते बुखारी ने विधान परिषद टिकट वापस कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications