टीवी एक्ट्रेस का खुलासा, पैसे देकर प्रश्न पुछवाते हैं निर्मल बाबा

कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी जूनियर आर्टिस्ट निधि ने बताया कि अपने प्रारंभिक दिनों में ठगी का धंधा चमकाने के लिए ठग निर्मल बाबा नोएडा की फिल्म सिटी में स्थित एक स्टूडियो में अपने प्रोग्राम की शूटिंग करवाते थे। उस वक्त बाबा के सामने जो लोग अपनी समस्या के हल होने का दावा करते थे, वे लोग असली न होकर जूनियर आर्टिस्ट हुआ करते थे। निधि ने बताया कि उन जूनियर आर्टिस्टों की लिस्ट में उसका भी नाम था।
निधि का कहना है कि निर्मल बाबा सवाल पूछने के लिये उसे 10 हजार रुपये देते थे। बाबा की पोल खोलते हुए निधि कहती हैं कि शुरू के दो महीने तक निर्मल बाबा ने अपने ही आदमियों और जूनियर आर्टिस्टों से प्रश्न पुछवाया। खैर इस पूरे मसले में कितनी सच्चाई है यह तो निधि ही जानती है या फिर खुद निर्मल बाबा। हम किसी भी आध्यात्म गुरु पर कोई भी टिप्पणी नहीं कर रहे हैं, बल्कि भड़ास फॉर मीडिया में प्रकाशित इस खबर की जानकारी आप तक पहुंचा रहे हैं। इस पूरे मसले पर आपकी क्या राय है हमें जरुर बताईए। आप अपनी राय नीचे दिये कमेंट बाक्स में लिख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications