नकल न करवाने पर शिक्षक को कार से रौंदा

पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। हरसाना कलां गांव निवासी मुकेश कुमार शहर के रामजस स्कूल में शिक्षक के पद पर नियुक्त हैं। वह देर शाम सात बजे अपने घर जा रहे थे। जब वे लहराड़ा गांव के पास पहुंचे, तो इसी दौरान बगैर नंबर की सेंट्रो कार पर सवार दो युवक आए और उसे रोककर हरियाणा ओपन की परीक्षा में अपने साथी को नकल कराने के लिए कहा।
इस पर मुकेश ने नकल कराने से मना कर दिया। मुकेश के मना करने से गुस्साए युवकों ने उस पर अपनी कार चढ़ा दी। उससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मुकेश को अधमरा कर सड़क पर लहुलूहान छोड़कर आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना मुकेश के परिजनों व पुलिस को दी। परिजनों ने मुकेश को गंभीर हालत में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया,जहां मुकेश के बयान पर पुलिस ने हरसाना कलां गांव निवासी विक्रम व गढ़ी बिंदरौली निवासी हरिओम के खिलाफ हत्या की चेष्टा का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी नरेश ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications