ग्रेटर नोएडा में स्‍टंट के दौरान सियाली भगत घायल, एक की मौत

Sayali Bhagat
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे के निकट नवनिर्मित एडवेंचर मॉल (एएमआर मॉल) में शनिवार को उद्घाटन समारोह के दौरान स्टंट करते समय एक रॉक क्लांबर की मौत हो गई। जबकि वहीं, जीप पलटने से वॉलीवुड अभिनेत्री सयाली भगत समेत दो लोग घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक यह हादसा उस दौरान हुआ जब मॉल के उद्घाटन के दौरान रॉक क्लांबर शैलेंद्र मॉल की बिल्डिंग से रस्‍सी के सहारे नीचे उतर रहा था। रस्‍सी के सहारे नीचे खिसकते-खिसकते रस्‍सती छोटी पड़ गई और वो करीब चार मंजिल की ऊंचाई से नीचे आ गिरा।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जब समारोह चल रहा था उसी दौरान एक स्टंटमैन अपनी कलाबाजी दिखा रहा था कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया औऱ वह नीचे गिर पड़ा। सीसे की दीवार पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे तत्काल एक प्राइवेट नर्सिंग में ले जाया गया जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह उत्‍तर काशी का रहने वाला था।

वहीं इसी कार्यक्रम में एक अन्य दुर्घटना में बॉलीवुड अभिनेत्री सयाली भगत भी घायल हो गईं। भगत भी एक स्टंट का हिस्सा थी जिससे उनके हाथ में फ्रैक्‍चर हो गया। हाथ और पैर चोटिल हो गया। वह अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि पर्यटन मंत्री सुबोध कांत सहाय इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+