मालदा में 12 घंटे के दौरान 9 बच्चों की मौत

इन बच्चों मैं से छह बच्चों की मौत अस्पताल में हाल में शुरू नवजात देखभाल इकाई में हुई जहां पर केवल गंभीर रूप से बीमार मरीजों को भर्ती किया जाता है। तीन अन्य बच्चों की मौत बच्चों के जनरल वार्ड में हुई। इन सभी बच्चों को ग्रामीण अस्पतालों से लाया गया था और ये सभी जन्म के समय कम वजन तथा सांस लेने में परेशानी संबंधी जटिलताओं से पीडि़त थे।
गत वर्ष 25 से 28 अक्तूबर के बीच बी सी राय चिल्ड्रेन हास्पिटल में 16 बच्चों की मौत हुई। इससे पहले उसी वर्ष 18 जुलाई को 8 बच्चों की मौत हुई थी। गत वर्ष 27-28 अक्तूबर को बर्दवान मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में 12 शिशुओं की मौत हुई थी। इससे पहले भी पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित अस्पतालों में बच्चों की मौत का सिलसिला चलता रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले कुल 20 बच्चे मौत का शिकार हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications