माओवादियों के सामने झुकी सरकार, 27 कैदी होंगे रिहा

maoists
भुवनेश्वर। उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने माओवादियों की शर्ते मानते हुए कहा कि बीजेडी विधायक झीना हिकाका और इटली के नागरिक बोसस्को पाउलो को रिहा कराने के लिए राज्य सरकार 27 लोगों को रिहा करने के लिए तैयार हो गयी है। इससे पहले माओवादियों ने गुरूवार (5 अप्रैल) तक डेडलाइन दी थी।

जिनको रिहा किया जा रहा है उनमें 8 माओवादी, माओवादी सामर्थक चासी मुलिया आदिवासी संघ के 15 सदस्‍य और 4 अन्‍य लोग है। इन चार की रिहाई की मांग (सीपीआई) की उड़ीसा राज्‍य की सम‍िति ने भी की उड़ीसा सराकर के अनुसार हम लगातार रिहाई के लिए प्रयास कर रहे है। इस अपहरण को अंजाम माओवादियों की दो अलग-अलग गुटों ने दिया है।

सरकार ने अभी रिहा होने वाले नामो की घोषणा नहीं की है। ऐसी उम्‍मीद है कि गुरूवार को यह घोषणा की जा सकती है। माओवादियों की ओर से इस घोषणा पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। माओवादियों और सरकार के बीच मध्यस्थ ने सरकार की इस घोषणा पर नाखुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि माओवादियों ने सरकार के सामने 13 मांगे रखी थी, अन्‍य 12 मांगो का क्‍या होगा?

गौरतलब है कि माओवादियों ने मंगलवार को बीजद विधायक झीना हिकाका की रिहाई के लिए सरकार के सामने उनकी मांगें पूरी करने के लिए पांच अप्रैल तक का समय दिया है। माओवादी ने छासी मुलिया आदिवासी संघ द्वारा एक निजी टीवी चैनल को ऑडियो टेप भेजवाया है। सरकार से इस टेप में कहा गया है क‍ि नक्‍सल विरोधी अभियानों को बंद किया जाए और जेल में बंद कॉमरेडों को रिहा किया जाए।

ओडिशा सरकार से वार्ता के दौरान माओवादियों ने कहा कि सरकार को माओवादियों की शर्तो को पूरा करना होगा। विधायक की रिहाई को लेकर वार्ता में शामिल होने के लिए शर्तों का जिक्र करते हुए आउटफिट चीफ नचिका लिंगा लिंगा ने मीडिया द्वारा सरकार से कहा कि उसके खिलाफ दायर सभी केसों को वापस लिया जाए और जेल में बंद सभी सीएमएएस सदस्‍यों को छोड़ा जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+