शोहरत की नई ऊंचाई से महज एक कदम दूर मोदी

टाइम पत्रिका की ओर से द 2012 टाइम 100 पोल के नाम से कराए जा रहे ओपिनियन पोल में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी 86, 434 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर पहूंच गए हैं। उनसे आगे अमेरिकी उद्यमी एरिक मार्टिन है जिन्हें 1,23,693 मत मिले हैं जबकि तीसरे स्थान पर फिल्म निर्देशक असगर फरहदी हैं। दो दिन पहले तक मोदी इस सूची में 11 वें क्रमांक पर थे लेकिन अब वे लंबी छलांग लगाकर इतिहास रचने से एक कदम पीछे रह गए हैं। ओपिनियन पोल में रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन को 18,696, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को 18,680 मत मिले हैं जबकि अगस्त क्रांति के जरिए भारत सरकार की चूलें हिला देने वाले गांधीवादी कार्यकर्ता 14,115 अंकों के साथ 26 वें स्थान पर हैं।
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भी यहां 13, 321 मत के साथ 27वें क्रम पर जगह बनाई है। टाइम पत्रिका ने इस सूची में दुनिया के जाने माने राजनेता, विचारक, उद्यमी, कलाकार, नवसर्जक व विविध पेशेवरों को शामिल किया है। ऑनलाइन वोट के लिए लाइन आगामी 6 अप्रेल तक खुली रहेंगी। टाइम 2012 की सूची में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलक इसमें 43वें क्रमपर हैं जबकि फेसबुक के जरिए दुनिया में क्रांति लाने वाले युवा उद्यमी मार्क जुकरबर्ग 45वें, ब्रिटिश राजघराने की बहू केट मिडलटन 48वें, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 52 वें क्रमांक पर हैं। जबकि पॉप गायिका शकीरा, ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय तथा हॉलीवुड चर्चित युगल ब्रांड पिट एव एंजेलिना जॉली इस सूची में काफी फिसल गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications